बोकारो, जून 23 -- गोमिया, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सीबी सहाय, महामंत्री सुशील लाल, कार्यकारी युवा अध्यक्ष राजेश सिन्हा एवं प्रदेश सचिव विनय कुमार सिन्हा तेनुघाट पहुंचे। शोकाकुल परिवार तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव व समाजसेवी मुन्ना श्रीवास्तव से और अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार सिन्हा से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। मालूम हो कि मुखिया नीलम श्रीवास्तव व समाजसेवी मुन्ना श्रीवास्तव की पुत्री का निधन बीते दिनों हुआ था जबकि बीरेंद्र कुमार सिन्हा की पत्नी का निधन भी बीते दिनों हुआ है। शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया और पूरे प्रदेश की ओर से हर समय मदद करने की बात कही। कहा कि संगठन हर सुख और दुःख की घड़ी में सभी के साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश सचिव पीके सिन्हा, बोकारो जिला संरक्षक विजय कुमार बबन, अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा, सचिव स...