रांची, मार्च 31 -- रांची। रांची के मुकेश कुमार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर अशोक नगर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुकेश कुमार पिछले 20 वर्ष से अधिक समय से संस्था में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न पदों की जिम्मेवारियों को निभाया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सी बी सहाय, विवेक अखौरी, सुशील लाल, डॉ अनल सिन्हा, मनीष सिन्हा, डॉ. शांतनु, संदीप कुमार एवं अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...