लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को कहा कि क्या अखिलेश यादव 10 जून को महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाएंगे। 10 जून को बहराइच के नानपारा मैदान में महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता सलार मसूद गाजी को हराया था। इस दिन महाराजा सुलेहदेव की जीत की याद में विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश यादव जब सरकार में थे तो उन्हें जातीय जनगणना क्यों नहीं याद आई। क्यों नहीं उन्हें तब पीडीए याद आया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अखिलेश यादव किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाएंगे। अगर ऐसा है तो अखिलेश यादव ऐलान करें कि वर्ष 2027 में मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया लेकिन तब उसे जातीय जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.