लखनऊ, मई 15 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा तिरंगा यात्रा और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए गए विवादित बयान पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सपा के दोनों राष्ट्रीय नेताओं के बयान को न केवल भारतीय सेना का अपमान बताया, बल्कि इसे वीर सैनिकों के पराक्रम और करोड़ों अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ भी एक घोर अपमानजनक बयान करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनके चाचा रामगोपाल यादव को पाकिस्तान की हार बर्दाश्त नहीं हो रही इसलिए कोई सेना में जाति ढूंढ रहा है तो कोई अपनी सेना के शौर्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। यह सपा की मानसिकता और डीएनए को दर्शाता है। चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.