लखनऊ, अक्टूबर 12 -- समाजवादी पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा दलितों पर उत्पीड़न और जमीनों पर अवैध कब्जों की सूची बनाकर भाजपा को बेनकाब करेगी। सपा मुखिया ने रविवार को गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया ने गैरबराबरी, भेदभाव, नाइंसाफी और शोषण के खिलाफ जीवन पर्यंत्र संघर्ष किया। समाजवादी लोग नाइंसाफी, भेदभाव, शोषण और विषमता के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। डा. लोहिया के सप्तक्रांति आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पीडीए समाज को आर्थिक व सामाजिक सम्मान दिलाएंगे। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना किया जाएगा। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार आने पर किसानों, नौजवानों, महिलाओं और सभी वर्गों की ख...