फिरोजाबाद, जुलाई 4 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर फिरोजाबाद के एक सिपाही ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए व्हाट्सएप स्टेटस लगाया। इस गलती को कई पुलिसवालों ने दोहराया और टिप्पणी फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो गई। इससे समाजवादी पार्टी में रोष फैल गया। सपा पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर आपत्ति जताई। एसएसपी ने सीओ सदर से जांच कराई और रिपोर्ट मिलते ही 24 घंटे के अंदर ही छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। कुछ और सिपाहियों ने भी इसे वायरल किया है। उनकी पड़ताल की जा रही है। कहा जा रहा है कि उन पर भी कार्रवाई होगी। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव गुरुवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित से मिले थे और बताया था कि एसपी देहात के हमराह रह चुके शिकोहाबाद में तैनात सिपाही प्रदीप ठाकुर ने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर सपा के राष्ट्रीय अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.