जौनपुर, जून 30 -- सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साथा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में करीब 800 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा के आठ वर्षों के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ, यह फर्क आम लोगों को समझना होगा। अखिलेश यादव सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं। हमने, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और जयंत चौधरी ने मिलकर उनके लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। सुभासपा अध्यक्ष सोमवार को जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र में अमरेथुआ, नौली सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सुभासपा कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बनानी...