मैनपुरी वार्ता, नवम्बर 7 -- उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ मैनपुरी के घिरोर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। अनिल यादव मैनपुरी के चित्रगुप्त महाविद्यालय में प्राचार्य भी रहे हैं और अखिलेश यादव के साथ ही सैफई परिवार के करीबी माने जाते हैं। मैनपुरी में कोसमा मुसलमन के प्रधान की तरफ से अनिल याादव के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यो में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार कोसमा मुस्लमीन के प्रधान अखिलेश ने थाना घिरोर में तहरीर देकर कहा कि अनिल यादव, अरमान, आमिर, सद्दाम और अतुल कुमार ने ग्राम पंचायत द्वारा नाले को खोलने के कार्य का विरोध किया और डिग्री कॉलेज में बंद करने का प्रयास किया। इन लोगों ने उन्हे जान से मारने की कोशिश की। अखिलेश प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.