बागपत, जुलाई 7 -- ब्राह्मण समाज ने अखिलेश यादव के मुद्दे पर ग्राम खेड़की में बैठक की, जिसमें ब्राह्मणों ने पूर्व सीएम के शुद्धिकरण की घोषणा की। ब्राह्मण समाज ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार से गंगा जल लाकर अखिलेश की फोटो पर उसे डालकर उनका शुद्धिकरण किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अखिलेश ने ब्राह्मणों से खिलाफ बयानबाजी बंद नहीं की, तो संसद के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे। जहां अखिलेश एमपी बन कर बैठते हैं। दरअसल, इटावा में कथावाचकों की पिटाई के बाद से ही जातीय तनाव बढ़ा हुआ है। अखिलेश यादव ने कथावाचकों को समाजवादी पार्टी ऑफिस में बुला कर सम्मानित किया था। जिसको लेकर खेड़की गांव में ब्राह्मण समाज की मिनी महापंचायत ने अखिलेश यादव के खिलाफ गंगा जल लाकर उनका शुद्धिकरण करने का फैसला लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...