लखनऊ, जनवरी 31 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि झूठे एनकाउंटर प्रशासन को भ्रष्ट करते हैं। कोर्ट के अलावा किसी और का सजा देना, खुद में एक गुनाह है। अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद बड़े पैमाने पर फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। इस सरकार में कई निर्दोष लोगों की जिंदगी और घर परिवार बर्बाद हो गए। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। फर्जी एनकाउंटर के नाम पर हत्याएं हुई है। सरकार के इशारे पर पुलिस बेलगाम है। अब तो खुद कोर्ट को नाराजगी जतानी पड़ रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार असली अपराधियों को बचाती है, जिसकी वजह से अपराध, भ्रष्टाचार, हेराफेरी और मिलावटखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.