लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर हार्दिक बधाई देते हुए स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष की उड़ान मनुष्य के ज्ञान-विज्ञान की उपलब्धि के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी सुदृढ़ आधार बनती है। अंतरिक्ष की ऊंचाइयों से पृथ्वी को देखने से ये प्रतीत होता है कि जब वहां से हजारों मील फैले देशों में कोई अंतर नहीं दिखता है, तो फिर उन भेदभाव का अस्तित्व ही क्या है। अंतरिक्ष मानवीय सोच को भी सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बनाता है, या यूं कहें कि अंतरिक्ष संकीर्णताओं को मिटाता है और इंसानी नजरिये और ख्यालात को भी अंतरिक्ष जैसा विस्तार देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...