लखनऊ, नवम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा मुखिया अखिलेश ने स्कूल-कालेजों में वंदे मातरम अनिवार्य किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम जन गण मन सुनेंगे...अभी एक बच्चा आया था, मैं उसे लड्डू खिलाना चाहता था, लेकिन उसने कहा मुझे केक चाहिए। मैं क्या जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल दूं? एक छोटा बच्चा नहीं जानता, हमने देश क्यों आजाद करवाया? क्योंकि हम आजादी चाहते थे, ताकि हमारा अपना संविधान हो। ये बहस आज हम कर रहे हैं, क्या उस समय जो संविधान के निर्माता थे उन्होंने बहस नहीं की? इसलिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया। अगर यही होता कि इसे गाना जरूरी है, तो तब इसे अनिवार्य क्यों नहीं किया गया? उन्होंने विकल्प छोड़ दिया था। भाजपाइयों से कई बार पूछा गया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत क्या है, तो वह भी नहीं जानते हैं। कई भाजपाई तो राष्ट्रगीत गा...