लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बाघेला से मुलाकात की। सपा मुखिया ने स्वयं अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की। अखिलेश यादव इन दिनों देश के अलग-अलग राज्य के नेताओं से मिल रहे हैं। उनकी इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी स्तर पर इसके बारे में कुछ भी नहीं जानकारी दी गई है, इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। अंदर खाने की माने तो अखिलेश देशभर में समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए अलग-अलग राज्यों का दौरा भी कर रहे हैं और वहां के क्षेत्रीय दल के नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं। सपा को अभी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा नहीं है। लोकसभा चुनाव 2024 में सपा को यूपी में 37 सीटें मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.