लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते पर बुधवार को जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि यह डील नहीं, ढील है। भाजपा की उल्टी गणित से जनता फिर पूछ रही है, ज़ीरो बड़ा या अठारह। इस देश में कोई भी डील जो 70 फीसदी कृषि आधारित जनता के लिए हानिकारक है वो कभी लाभकारी साबित नहीं हो सकती है। कृषि और डेयरी को बचाने का जो झूठ संसद में बोला जा रहा है, उसका संज्ञान भविष्य में लिया जाएगा और झूठा साबित होने पर कार्रवाई की मांग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि डील की शर्तें निर्धारित और हस्ताक्षरित ही नहीं हुई हैं तो कोई पहले से दावे कैसे कर सकता है। कोई भी ट्रेड लाभ-हानि की तराज़ू पर तोला जाता है। ऐसे में सवाल ये है कि फ़ायदे में कौन है और नुक़सान में कौन। भाजपाई हानि का...