पीलीभीत, सितम्बर 24 -- पीलीभीत। उप्र के पूर्व कद्दावर मंत्री रहे आजम खां के सीतापुर में जेल से छूटने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने तंज कसा है। राज्यमंत्री गंगवार ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मुंगेरी लाल की तरह सपने देखने की पुरानी आदत है। वे दिन में सपने देखते हैं। राज्यमंत्री ने जीएसटी पर आयोजित एक कार्यशाला के उपरांत मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2012 और 2014 में भी दिन में सपने देखे। पर दिन में जो सपने देखे जाते हैं वो साकार नहीं होते। दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उप्र में सरकार बनने पर आजम खां के ऊपर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की बात कही है। इस पर कटाक्ष करते हुए उप्र सरकार में मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.