जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर। दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह गिरोह का राजीव यादव रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामले में सोमवार को एडीजे- 3 की अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। आरोपी के बचाव में अधिवक्ता विद्या सिंह ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि, सिदगोड़ा थाना में दर्ज रंगदारी और आर्म्स एक्ट के मामले में पहले अमलेश सिंह (अखिलेश सिंह का भाई) व अन्य कई आरोपी थे लेकिन सभी साक्ष्य के अभाव में बरी हो चुके हैं। राजीव यादव के मामले में भी पुलिस का आरोप सिद्ध नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...