लखनऊ, मई 18 -- सपा मीडिया सेल के एक्स हैंडल से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई विवादित टिप्पणी से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को नसीहत दी है कि वे सपाइयों को डॉ. राम मनोहर लोहिया और जेपी को पढ़ने को कहें। उन्होंने कहा है कि अगर उनके पास किताबें न हों तो मैं उन्हें किताबें भी भिजवा सकता हूं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा मीडिया सेल के साथी आलोचना के दौरान जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, उसे पढ़ कर लगता ही नहीं कि यह पार्टी राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र की पार्टी रह गई है। जॉर्ज साहब की बात तथाकथित 'समाजवादी' भूल गए हैं कि, 'शिविर लगाया करो, पढ़ा-लिखा करो'। उप मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा है कि, अखिलेशजी! सपाइयों को लोहिया- जेपी प...