लखनऊ, नवम्बर 25 -- दिवंगत समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के वृहत परिवार में लद्दाख की सेरिंग बहू बनकर आ गई हैं। मुलायम सिंह के तीसरे नंबर के भाई राजपाल यादव के दूसरे नंबर के बेटे आर्यन यादव की दिल्ली में वकील सेरिंग से सैफई में शादी हो गई है। आर्यन की शादी में चार दिन से सैफई में मुलायम सिंह का पूरा परिवार जुटा है। अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के सदस्य फोटो शेयर कर रहे हैं। सेरिंग के परिवार के साथ लद्दाख से आए एक ब्लॉगर ने सैफई में तीन दिन चली शादी की तमाम रस्मों तिलक, हल्दी और शादी के वीडियो छाप दिए हैं। Samchog Vlog नाम से यूट्यूब अकाउंट चलाने वाले ब्लॉगर Stanzin Samchog ने 22 नवंबर को सेरिंग के परिवार के साथ दिल्ली से सैफई के सफर को रिकॉर्ड करके डाला है। बस में सवार सेरिंग का परिवार रास्ते भर गाते-नाचते ...