लखनऊ, फरवरी 15 -- यूपी चुनाव से पहले समाजावादी पार्टी का कुनबा और बड़ा हो गया है। हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न के साथ अहिल्याबाई की तस्वीर भेंट की।इस मौके पर उनकी पत्नी भी पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार, देवरिया के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, नेता अनीस अहमद फूल बाबू तथा एआईएमआईएम से जुड़े रहे दानिश खान भी शामिल रहे। इसके अलावा महिला नेताओं में रचना पाल, हुसना सिद्दीकी, पूनम पाल और अल्का समेत कई कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने समाजवादी विचारधारा और संगठन को ...