मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- मुरादाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव की तुलना संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर से करने के विरोध में बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य किशन लाल जाटव ने कहा कि संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र को आधा काट कर और आधा चित्र सपा मुखिया अखिलेश यादव का साथ में जोड़ कर प्रदर्शित किया गया, जिसका हम सभी भाजपाई घोर विरोध करते हैं। समाजवादी पार्टी लगातार बाबा साहेब का अपमान करती रही है। महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल, महानगर मंत्री शशि किरण, मोनिका गौतम, दिनेश शीर्षवाल, शशि किरण, विनय राजोरिया,संजीव बाल्मीकि,,मिथुन शर्मा,सोमपाल सिंह प्रजापति,विशाल रस्तोगी, दिलीप दिवाकर,मोनिका ग...