नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- समाजवादी पार्टी के महासचिव और यूपी के कद्दावर नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे। गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्वालिटी बार जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में दर्ज केस में भी जमानत दे दी। आजम के वकील मोहम्मद खालिद के मुताबिक आजम को इससे पहले सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है, दो-तीन दिनों में उनके जेल से बाहर आने का प्रोसेस पूरा हो जाएगा और वह बाहर आ जाएंगे। आजम खां का जेल से बाहर आना पहली नजर में तो सपा की ताकत बढ़ाने वाला नजर आता है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे अखिलेश की टेंशन बढ़ाने वाला भी मान रहे हैं। इसके पीछे मजबूत तर्क भी है। आजम खां एक तरफ पार्टी के मुस्लिम वोटबैंक के सबसे बड़े चेहरे हैं। रामपुर और आसपास ही नहीं यूपी के सभी मुस्लिम बहुल जिलों में उनके समर्थकों की बड़ी तादात है। 2022 में जब वे पहली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.