लखनऊ, अक्टूबर 8 -- सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि 23 महीने तक जेल में रहे आज़म की सुध लेने की बजाय, अब जमानत के बाद अखिलेश 'घड़ियालू आंसू' बहाने रामपुर पहुंचे हैं। यह सपा के मुस्लिम वोटबैंक को साधने की सियासी मजबूरी है। योगी सरकार के मंत्रियों ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की रामपुर में आज़म खान से मुलाकात को वोटबैंक बचाने की सियासी चाल करार दिया। जेपीएस राठौर ने कहा कि अखिलेश को 23 महीने तक आज़म खान की याद नहीं आई, जब वे जेल में थे। आज़म ने खुद कहा कि जेल में उनके परिवार की किसी ने सुध नहीं ली। अखिलेश ने रामपुर में आज़म का विकल्प खड़ा कर उनकी राजनीति खत्म करने की कोशिश की। अब वोटबैंक खिसकता देख वे आज़म से मिलने जा रहे हैं। यह महज स्टंटबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.