लोहरदगा, अगस्त 5 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा के अखिलेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवारी को शिव भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सुबह से शाम तक श्रद्धालु भक्त पूजा के लिये कतार में लग कर भगवान का जलाभिषेक किया और अपने व अपने परिवार के सुख शांति संवृद्धि की कामना की। बम बम भोले और हर हर महादेव के आवाज से ऐतिहासिक मंदिर का परिसर गुंजायमान था। मंदिर परिसर में शिव भक्तों ने 80 किलो दूध का खीर बनाकर भोग लगाया और उसे प्रसाद स्वरूप आगंतुकों के बीच वितरण किया। इसमें स्थानीय सुरेश साहू, अजीत अग्रवाल, राजकुमार साहू, अजय साहू आदि का योगदान रहा। इसके अलावे परिसर में भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी भजन पंडा, बबलू पंडा सहित अन्य लोग भीड़ के नियंत्रण में लगे थे। सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.