रांची, मार्च 27 -- रांची, संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय में रांची के स्ट्रीट फूड वेंडरों को नि:शुल्क फॉस्टैक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सिविल सर्जन प्रभात कुमार और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिद्धेश्वर बास्के के मार्गदर्शन में खाद्य व्यापारियों को सुरक्षित खाद्य निर्माण और भंडारण संबंधित जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने व्यापारियों को मिलावट रहित, सुरक्षित, स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री का निर्माण करने और साफ-सफाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिद्धेश्वर बास्के ने कहा कि सभी स्ट्रीट फूड वेंडर अपना फूड लाइसेंस लेकर ही खाद्य सामग्री बेचें। हॉकर वर्ग के खाद्य कारोबारियों का फूड रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करते हुए अच्छी खाद्य सामग्री को बेचें। स्टॉल ...