लखीमपुरखीरी, नवम्बर 18 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कुम्हारन टोला स्थित अखाड़ा मृत्युंजय नाथ मंदिर में रूद्र महा यज्ञ महायज्ञ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। कथा व्यास के रूप में श्री धाम वृंदावन से पधारे राधिका शरण जी महाराज, राधा किशोरी जी, और शिव श्याम किशोरी जी प्रवचन दे रहे हैं। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से अभिषेक एवं हवन तथा दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से 11 बजे तक विशेष कथा सत्र आयोजित होता है। मंगलवार को मंदिर परिसर में विशेष यज्ञ एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार, जलाभिषेक और पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। यज्ञ के मौके पर राम निवास तिवारी, राजेंद्र मिश्रा,मालती मिश्रा, उर्मिला तिवारी,कपिल मिश...