सिमडेगा, मार्च 25 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना परिसर में सीओ कमलेश उरांव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ईद, रामनवमी और सरहुल का त्योहार सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। रामनवमी में सभी जुलूस लाइसेंस धारी को रिनुअल के लिये जल्द आवेदन देने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि रामनवमी में ठेठईटांगर, जोराम, अलसंगा, सलगापोस, टुकुपानी, कोनमेजरा में शोभायात्रा निकाली जाती है। वही ईद में नमाज के संबंध में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी मुरताज अंसारी ने सभी को अफवाह से बचने की सलाह दी। वही किसी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन को सूचित करने को कहा। बैठक में मुखिया संगीता मिंज, बलदेव सिंह, कोर्नेलिया डुंगडुंग, बंधु मांझी, अजर कुल्लू, विजय ठाकुर, बसन्त प्रधान, मुमताज आलम, श्रवण सेनापति, रिंटू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.