रांची, मार्च 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय सिंह यादव के सानिध्य में पदाधिकारियों ने शनिवार को रांची के उपायुक्त से उनके कार्यालय में भेंट की। जय सिंह यादव ने बताया कि श्री रामनवमी महोत्सव को देखते हुए उपायुक्त से रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर चर्चा हुई। छह अप्रैल को रामनवमी पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में झंडाधारियों को शोभायात्रा मार्ग पर पूर्ण सुविधा सुरक्षा के साथ उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। बताया कि रांची जिले में 1929 से कुल 56 पुराने लाइसेंस धारी हैं। जनसंख्या बढ़ने के कारण शहर में लाइसेंस धारी की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही मांग रखी गई की लाइसेंसी अखाड़ाधारियों को सरकार की ओर से 50 हजार की राशि सहयोग के रूप में दी जानी चाहिए। शोभायात्रा के सभी मार्गों पर अखाड़ाधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.