कानपुर, जनवरी 4 -- सरसौल। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने ग्राम अखरी और रायपुर नरवल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की आपूर्ति हो रही है। हालांकि आपूर्ति का समय तय किए जाने और ऊंचे क्षेत्रों में पानी का दबाव कम रहने की समस्या सामने आई। कुछ स्थानों पर पाइपलाइन में टूट-फूट की जानकारी भी दी गई। इस पर एसडीएम ने संबंधित जल निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति की टाइमिंग सुनिश्चित की जाए, हाई एरिया में फ्लो बनाए रखा जाए और जहां भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए। शिकायतों के त्वरित निस्तारण और व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...