फतेहपुर, अप्रैल 16 -- फतेहपुर। तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार के घर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन के पहुंचने के बाद मंगलवार सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिध मंडल ने अखरी गांव पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसी बीच भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह भी पहुंचे। नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा सांसद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा आरोपियों पर कठोतरम कार्रवाई की मांग की। आठ अप्रैल को हथगाम थाना के अखरी गांव में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू समेत उनके बेटे अभय प्रताप सिंह व भाई अनूप सिंह की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.