सिमडेगा, मार्च 6 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओड़गा पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुखिया मुकुट समद और विशिष्ट अतिथि के रुप में पीएस महिला इंटर कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर, ग्राम प्रधान रखवाल जोजो उपस्थित थे। कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर किया गया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा राज्य की संस्कृति एवं संवर्द्धन के लिए योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को अखरा संस्कृति को बचाने के लिए जागरुक होना होगा। अतिथियों ने समाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में डीजे बाजा से दुरी बनाने की बात कहते हुए अखरा संस्कृति को अपनाने की बात कही। इसके बाद प्रजवल्लित विहार, चक्रीय विकास संस्थान के कलाकारो ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीतो की प्रस्तुति की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.