धनबाद, मार्च 26 -- अलकडीहा। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 105 वां वार्षिक श्री श्री 108 श्री नवरात्रि अखण्ड हरि कीर्तन में भाजपा नेत्री तारा देवी बुधवार को शामिल हुई। यहां पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि एवं मंगलमय की कामना की। यहां पर हरि बोल मेला का भी आयोजन पिछले 5 दिनों से किया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले अखंड हरी कीर्तन में दूर दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हरि बोल कमेटी ने भाजपा नेत्री का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.