धनबाद, फरवरी 8 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित श्रीश्री 108 कल्याणेश्वर शिव मंदिर में शिव परिवार प्रतिष्ठत्मक पांच दिवसीय महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महिलाएं अहले सुबह से शाम तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा करती रहीं। वहीं विधिवत पूजा अर्चनाकर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति में सुधीर सिंह, भोला वर्णवाल, श्याम सुंदर शर्मा, भीमानंद मिश्रा, पंकज पांडेय, राजकिशोर सिंह, भूषण कुमार, किशोर गुप्ता, उमेश वर्मा, भोला रजक, रमेश अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...