कोडरमा, अप्रैल 29 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा(अ) के द्वारा परशुराम जन्मोत्सव श्री अग्रसेन भवन झुमरी तिलैया में शुरू हुआ। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का पूजन किया गया। यजमान के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व नीलम जोशी थे। जबकि पुरोहित पंडित बरुण पांडेय, कमलकांत पांडेय, राधेश्याम पांडेय, संजय बनर्जी, धन्नजय पांडेय ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना विधि विधान से करायी। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। इन्होंने धर्म की रक्षा को ही अपना मूल उद्देश्य समझा और समाज में धर्म की स्थापना किए। भगवान परशुराम का जन्म भृगुकुल में हुआ था। इन्होंने ही भगवान राम को तीर धनुष दिया था कि त्रेता में अधर्मियों का विनाश करो और धर्म की स्थापना करो। द्वाप...