घाटशिला, फरवरी 20 -- घाटशिला। दाहीगोड़ा स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर का 34वां वार्षिकोत्सव गुरुवार से भक्ति और श्रद्धा के शुरू हुआ। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को रंग-रोगन कर आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा है। समिति के ललन प्रसाद ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को 6 बजे इष्टदेव की पूजा-अर्चना, आरती, रामायण पूजन एवं कलश स्थापना के साथ हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे से 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ आरंभ किया गया। संध्या 6 बजे पूजा-आरती का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रातः 7 बजे पूजा-आरती के साथ रामायण पाठ का समापन, सामूहिक हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। वहीं, संध्या 6 बजे पूजा-आरती के बाद साढ़े 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारियों में समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.