सिमडेगा, अगस्त 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विहिप के तत्वावधान में गुरुवार को अखंड भारत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि अखंड भारत दिवस हमारे सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैचारिक एकता का प्रतीक है। भारत का विभाजन केवल भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी खंडित करने का प्रयास था। आज का दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम एक बार फिर अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मुख्य वक्ता नारायण दास ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का इतिहास केवल महान संस्कृति और सभ्यता का ही नहीं, बल्कि कई बार हुए विभाजनों का भी गवाह है। मुगल काल और ब्...