मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुत्सान प्रतिनिधि। रमना गुरुद्वारा में गुरु तेगबहादुर जी महाराज का 350वां शहीदी दिवस समारोह शनिवार को संपन्न हो गया। तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ साहेब का शाम छह बजे समापन हुआ। मौके पर सैंकड़ो लोगों ने गुरुद्वारा साहेब में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहेब का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि चार से छह दिसंबर तक शहीदी दिवस मनाया गया। बताया कि इस बार यूएसए के भाई बलजीत सिंह व खरार के भाई कुलविंदर सिंह ने तीनों दिन गुरु का गायन और गुरुवाणी कीर्तन किया। अंतिम दिन सुबह आठ बजे से गुरुवाणी कीर्तन शुरू हुआ और दस बजे दीवान सजाया गया। सुबह 10 बजे 12 तक गुरु का गायन हुआ। इसके बाद गणमान्य लोगों ने गुरुद्वारा में मत्था टेका। मौके पर उत्तराखंड के भाई फतेहजीत सिंह एवं रायबरेली के बीबी...