बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- अखंड कीर्तन से आस्था होती है सुदृढ़, मन को मिलती है शांति खोरमपुर में अखंड भजन -कीर्तन कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो 15हिलसा01-खोरमपुर में अखंड कीर्तन में शामिल मुख्य पार्षद धनंजय कुमार व अन्य। हिलसा , निज प्रतिनिधि। हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक के खोरमपुर स्थित देवी स्थान मंदिर में रविवार सुबह नौ बजे से 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ। हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अखंड हरि कीर्तन से न केवल लोगों की आस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि समाज में आपसी समरसता भी कायम रहती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों के मन को शांति मिलती है और आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। परंपरा के अनुसार कीर्तन शुरू होने के बा...