जमशेदपुर, जनवरी 21 -- जमशेदपुर अक्षेस प्रबंधन की गले की फांस बने नक्शा विरुद्ध निर्माण मामले में मंगलवार को भी संबंधित भवनों की मापी कराई गई। यह मापी कदमा, सोनारी और बिष्टूपुर के भवनों की कराई गई। अक्षेस के इंजीनियरों ने कर्मचारियों की मदद से यह मापी की। मापी का काम अब पूरा हो गया है। सबसे अधिक अवैध निर्माण साकची में है। अक्षेस की ओर से सभी 24 नक्शा विरुद्ध निर्माण करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें उन्हें निर्देश दिया गया कि वे उपनगर आयुक्त की कोर्ट में पक्ष रखें कि उन्हें इस मामले में क्या कहना है। दरअसल, यह एक वैधानिक प्रक्रिया है। इस सुनवाई के बाद फिर अक्षेस को इन 24 भवनों के अवैध हिस्से को तोड़ना ही होगा। हालांकि इससे पूर्व मापी सहित अन्य रिपोर्ट अक्षेस के उपनगर आयुक्त को उपायुक्त के पास जमा करनी है। बताया जा रहा ...