कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा और 13 विकेट गिरे। मेजबान उप्र की घातक गेंदबाजी के सामने जहां चंडीगढ़ के सभी बल्लेबाज धराशायी नजर आए और पूरी टीम महज 170 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। उप्र की ओर से अक्षु बाजवा ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। हालांकि, छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की पारी भी डगमगाई नजर आई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने 28 ओवर में तीन विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। उप्र अभी भी 124 रन पीछे है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत सामान्य रही। संभलकर खेल रहे दुष्यंत और अरनव बंसल की सलामी जोड़ी अभी 24 रन ही जोड़ सकी थी कि उप्र के तेज गेंदबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.