मथुरा, नवम्बर 1 -- भगवान कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा में शुक्रवार को अक्षय नवमी पर मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा देने के लिए अस्था का समुद्र उमड़ पड़ा। परिक्रमा मार्ग में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पूरा परिक्रमा मार्ग राधे राधे और जय कन्हैलाल के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। इधर अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष का पूजन किया। शुक्रवार की अल सुबह से बड़ी संख्या में भक्त मथुरा की पंचकोसी एवं तीन वन की परिक्रमा देने के लिए घरों से निकल आए। भक्तों ने राधे-राधे और भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ पहले ब्रज रज को माथे पर लगाया। इसके बाद परिक्रमा का शुभारंभ किया। भक्त यमुना के घाटों से होते निकले। इस दौरान चामुंडा मंदिर, गायत्री तपोभूमि, गऊ घाट, विश्राम घाट, बंगाली घाट, डेंम्पियर नगर, भूतेश्वर, सरस्वती कुंड जैसे प्रमुख स्थलों पर भीड़ रही। परिक्रमा ...