बहराइच, अप्रैल 28 -- बहराइच,संवाददाता। सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ऐसे में अक्षय तृतीय पर सोने की खरीद को शुभ मानने वाले लोग भाव को देखते हुए अभूषणों की एड़वांस बुकिंग कर रहे हैं। सराफा दुकानों पर आधी रकम जमा कर शुभ मुहूर्त पर जेवरात खरीदने की योजना बनाए हुए हैं, ताकि भाव चढ़ने पर भी उनको राहत मिले। हालाकि 24 कैरेट सोने के भाव कुछ दिन पहले एक लाख रुपाये से ऊपर चले गए थे। अब तीन हजार रुपये का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद को शुभ माना गया है।इस दिन सोने की मांग अधिक होने की वजह से भाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि 2000 रुपये तक सोने में उछाल आ सकता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए सराफा दुकानों पर अभूषणों की एडवांस बुकिंग को होड़ मच रही है। 24 कैरेट के बजाए 18 कैरेट के सोने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.