मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया पर बुधवार को सर्राफा बाजार में रौनक रही। अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसे लेकर कई लोगों ने स्वर्ण आभूषण की खरीदारी की। ज्वेलरी की दुकानों में सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहंुचने लगे। कई लोगों ने पहले से ऑर्डर दे रखा था। सोने की बढ़ी कीमत के बावजूद सर्राफा बाजार में चमक दिखी। अक्षय तृतीय पर 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 97,600 एवं 20 करैट सोना प्रति 10 ग्राम 92 हजार पर रहा। कई लोगों ने शादी को लेकर भी गहने की खरीदारी की। कुछ लोगों ने चांदी के सिक्के तो कुछ लोगों ने चांदी की लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों की खरीदारी की। सर्राफा बाजार के एक करोबारी की मानें तो सोने की बढ़ी कीमत से इस वर्ष खरीदारी में कमी आई है। इसके बावजूद मुंगेर में तीन करोड़ से अधिक की खरीदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.