अमरोहा, अप्रैल 30 -- अक्षय तृतीया पर खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी। ज्वैलर्स की दुकानों के अलावा अन्य दुकानों पर भी खरीदारी को भीड़ लगी रही। वहीं वाहन शोरूमों के अलावा इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। जबकि बड़ा शादी सहालग भी होता है। इसके कारण शहर के प्रमुख बाजार बस्ती मार्ग, खाद गुर्जर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड के अलावा अन्य बाजारों में मंगलवार की शाम खरीदारी करने पहुंचे। दोपहर के बाद शाम को मौसम में ठंडक होते ही ग्राहकों की भीड़ और बढ़ गई। इसके अलावा कार, दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़ों की भी खरीदारी की गई। इसके साथ ही लोगों ने शुभ मुहूर्त में भवन निर्माण की नींव रखने, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की भी तैयारी की है। वहीं कारोबारी इस बार अक्षय तृतीया पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.