नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Akshaya tritiya 2025: वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन त्रेता युग का आरंभ और भगवान परशुराम का अवतार हुआ था। पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल की शाम 5:31 बजे आरंभ होकर 30 अप्रैल को पूरे दिन रहेगी। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा और पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। देवगुरु बृहस्पति भी चंद्रमा के साथ स्थित रहकर गज केसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। लक्ष्मी नारायण राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अक्षय योग का निर्माण भी इस दिन देखने को मिलेगा। उदयातिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- राशिफल: 30 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.