पटना, नवम्बर 29 -- पटना पुलिस की ओर से गिरफ्तार 668 आरोपितों को अक्तूबर में कोर्ट से सजा सुनाई गई। 428 मामले में आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पटना पुलिस के प्रभावी निगरानी और कोर्ट के समन्वित प्रयासों से ऐसा संभव हो सका। पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के बाद वैज्ञानिक साक्ष्य और गवाहों की मदद से कोर्ट की ओर से अपराधियों को सजा भी दिलवाई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की यह कोशिश रहती है कि कोर्ट से अपराधियों को सजा मिले। इससे उनमें कानून का डर पैदा होता है। इसके मद्देनजर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अपराधियों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर आरोप पत्र कोर्ट में समर्पित किया गया। पदाधिकारियों द्वारा इसकी लगातार निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.