बरेली, सितम्बर 22 -- अक्टूबर में एक साथ कई त्योहार होने के कारण लगातार छुट्टियां होंगी। इसलिए बसों में जबर्दस्त भीड़ होगी। परिवहन निगम ने त्योहारों के चलते बसों की बेहतर व्यवस्था को रूट प्लान तैयार किया है। एक अक्टूबर से बसों को नये रूट प्लान के हिसाब से चलाया जाएगा। जिससे मुसाफिरों के लिए हर रूट की बस मिल सके। 706 बसें छठ पूजा तक चलाई जाएंगी। अगले माह दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा है। लोग घरों पर त्योहार मनाएंगे। पूरे महीने बसों में भीड़भाड़ रहेगी। आरएम दीपक चौधरी के निर्देशन में एआरएम बरेली डिपो संजीव श्रीवास्तव, एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेई, एआरएम बदायूं राजेश पाठक और पीलीभीत डिपो के एआरएम ने बसें के संचालन की रूपरेखा तैयार की है। जिससे बस स्टैंडों पर 24 घंटे बसों की सुविधा दी जा सके। वर्कशाप में सेवा प्रबंधक...