झांसी, नवम्बर 13 -- झांसी संवाददाता। झांसी। झांसी मंडल ने अनारक्षित यात्री संख्या और आय के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। अक्टूबर 2025 में झांसी मंडल से यात्रा करने वाले अनारक्षित यात्रियों की संख्या 31.64 लाख रही, जिससे 27.93 करोड़ रुपये की आय हुई। यह पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 की तुलना में 40.63 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष इस अवधि में 26.16 लाख यात्रियों से 19.86 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। इस वर्ष यात्रियों की संख्या में 20.94 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 5.47 लाख यात्रियों की बढ़ोतरी दर्शाती है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा वाणिज्य विभाग ने अक्तूबर में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। झांसी, ग्वालियर, बाँदा, ललितपुर और उरई जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या एवं आय दोनों में वृद्धि दर्ज की गई है। वीरांगना ल...