अमरोहा, अक्टूबर 9 -- हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की मासिक बैठक गुरुवार को मंडी समिति परिसर में हुई। किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि किसानों की धान की फसल तैयार है। लेकिन अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों पर तोल चालू नहीं हुई है। जल्द ही क्रय केंद्रों पर तोल चालू की जाए। गन्ने की लागत को देखते हुए गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए। चीनी मिलों को अक्तूबर माह में ही चलाया जाए। तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि आगामी 13 अक्तूबर को संगठन नेता राकेश टिकैत गजरौला आ रहे हैं। किसानों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में गजरौला पहुंचे। 17 अक्तूबर को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किए जाने व 25 अक्तूबर को तहसील स्तरीय मीटिंग चीनी मिल कालाखेड़ा में आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.