नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। अक्टूबर माह में वृश्चिक राशि में बुध और मंगल का प्रवेश होने जा रहा है। 24 अक्टूबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 27 अक्टूबर को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि में बुध और मंगल के प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ- कर्क राशि- इस समय शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार और बच्चों से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संपत्ति या निवेश से लाभ मिले...