गंगापार, मार्च 16 -- कौंधियारा के अकोढ़ा गांव के युवक की पुणे में होली खेलने के बाद नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। वहीं, घटना से गांव में मातम पसरा है। यमुनापार के अकोढ़ा गांव में शनिवार होली की खुशियां कफूर हो गई। अकोढ़ा गाँव निवासी 18 वर्षीय विवेक कुशवाहा पुत्र रेवती रमण कुशवाहा इण्टर पास होने के बाद पुणे में अपने दोस्तों संग नौकरी करने लगा। शुक्रवार की दोपहर होली खेलने के बाद पुणे के एक नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटों तक युवक का शव खोजा गया लेकिन कोई पता नहीं चला। युवक की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम फैल गया है। रेवती रमण के दो पुत्रों में विवेक दूसरे नंबर का था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.